फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 04 Jan 2016 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि पठानकोट में सैनिकों ने अपनी जान देकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे दुश्मनों के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रवि तिवारी व डॉ. भारती पांडेय की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च विभिन्न मार्गों से होता हुआ डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पहुंचा।

यहां पर पठान कोट में आतंकवादियों से लड़ते हुए देश की रक्षा में बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। युवा जिलाध्यक्ष राजा वर्मा, नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष स्नेहलता ने जवानों के परिवारों को हर तरह का सहयोग करने की केंद्र सरकार से मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान सभी ने शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर दुख जताते हुए एसपी से सतर्कता बरतने की मांग की। इस मौके पर मंदीप सिंह, विशाल बग्गा, सत्यम श्रीवास्तव, जसविंदर अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें