फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने रद्द रहेंगी ऊंचाहार एक्सपे्रस समेत कई रेलगाडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरा अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरने को तैयार है। रेलवे महकमे ने कोहरे का कारण बताते हुए अगले डेढ़ महीने के लिए ट्रेनों को निरस्त किए जाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क कार्यालय से निरस्त होने वाली ट्रेनों की जो सूची जारी हुई हैं, उसमें छह जोड़ी गाड़ियां रायबरेली से होकर भी चलती हैं। इनमें चार जोड़ी गाड़ी पूरी तरह निरस्त की गई है, जबकि एक जोड़ी गाड़ी को हफ्ते में तीन दिन निरस्त किया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह निरस्तीकरण 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक लागू रहेगा। रेलवे ने इस जिले से होकर चलने वाली सबसे महत्वपूर्ण गाड़ी ऊंचाहार एक्सप्रेस को रद्द किया है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14217 और 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस चंडीगढ़ से प्रयाग के बीच दौड़ती है, जो इस जिले के ऊंचाहार, डलमऊ, लालगंज स्टेशनों पर रुकती है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14307 एवं 14308 पैसेंजर बरेली से प्रयाग के बीच रायबरेली स्टेशन से होकर चलती है।
वाराणसी से देहरादून के बीच चक्कर लगाने वाली गाड़ी संख्या 14265 एवं 14266 जनता एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14003 मंगलवार एवं शनिवार को, जबकि नई दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली गाड़ी संख्या 14004 गुरुवार एवं रविवार को चलती है।
इसका संचालन भी अगले डेढ़ महीने तक निरस्त रहेगा। हावड़ा से अमृतसर के बीच प्रतिदिन रायबरेली होकर चलने वाली पंजाब मेल के दोनों फेरों को हफ्ते में तीन दिन के लिए निरस्त किया जाएगा।
यह गाड़ी अक्सर सर्दियों में इतनी ज्यादा लेट हो जाती है कि इसकी समयसारिणी दुरुस्त करने के लिए हफ्ते में तीन दिन निरस्त किया जाता है। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर (पंजाब मेल) मंगलवार, गुुरवार और शनिवार को निरस्त रहेगी।
जबकि गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा (पंजाब मेल) सोमवार, गुरुवार, शनिवार को नहीं चलेगी। यह गाड़ी इस जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जिसके निरस्त होने से यात्रियों को काफी असुविधा होगी।
पिछले साल कोहरे की वजह से कई गाड़ियां निरस्त की गई थीं। इससे तीन महीने तक ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा था। इनमें एक्सप्रेस गाड़ियां तो चला दी गईं, लेकिन कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन वापस पटरी पर नहीं आ सका।
इन्हें किसी न किसी कारण से निरस्त किया जाता रहा। इनमें रायबरेली से कानपुर, रायबरेली से ऊंचाहार, प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली पैसेंजर ट्रेनों समेत कई अन्य पैसेंजर गाड़ियां भी रद्द चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का निर्णय उच्चाधिकारियों के स्तर पर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें