फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: समाधान पर मुस्कुराए तो कुछ निराश होकर लौटे

Sat, 19 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी उपखंड कार्यालय में उपभोक्ताओं की ​शिकायतें सुनते अ​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 22 उपखंड कार्यालयों में वाणिज्यिक मेगा कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को उपभोक्ताओं भीड़ उमड़ी। कुछ लोगों की शिकायतों का समाधान हुआ तो कुछ लोग निराश होकर लौटे। किसी ने मीटर खराब तो किसी ने जर्जर तार बदलवाने की मांग की। ज्यादातर शिकायतें बिलों में त्रुटियों से संबंधित रहीं।
विज्ञापन


शिविर के पहले दिन 400 शिकायतें आईं थीं जिनमें से 150 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया था। जगतपुर उपकेंद्र में 25 शिकायताें में से पांच का निस्तारण किया गया। भांव गांव के जावेद ने बताया कि हर महीने 1500 रुपये का बिल आया। रमेश ने मीटर खराब होने की शिकायत की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी विशाल सिंह कुशवाहा व जेई चंद्रेश पटेल मौजूद रहे।

लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक उपखंड कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर पहुंचे। एसडीओ शिवम वर्मा ने बताया कि कुल 78 शिकायतें दर्ज की गईं, इनमें से 52 का निस्तारण कर दिया। लखनऊ से नामित किए गए नोडल अधिकारी रामभुजारत व अधिशासी अभियंता दयाशंकर यादव ने शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक उपखंड अधिकारी अतुल कुमार ने 65 शिकायतें सुनीं। इनमें से 40 शिकायतों का निराकरण कराया। शिविर में 1.70 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया गया।


खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक उपखंड कार्यालय खीरों 56 शिकायतें आईं। इनमें से 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उपखंड अधिकारी अनमोल डागौर ने बताया कि लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा।

मुख्य अभियंता रामकुमार ने बताया कि 19 जुलाई को भी सभी जगह कैंप लगाए जाएंगे। वंचित लोग शिकायत करके समस्या का समाधान करा सकते हैं। लंबित शिकायतों को जल्द निस्तारित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्युत उपकेंद्र छतोह के अंतर्गत आने वाले पूरे नंदा गांव निवासी लालता प्रसाद के घर में लगा मीटर खराब है। इस वजह से उन्हें त्रुटिपूर्ण बिल थमाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छह महीने से दौड़भाग कर रहे हैं लेकिन शिकायत नहीं सुनी गई। मेगा कैंप में शिकायत करने पर एसडीओ ध्रुवचंद्र जायसवाल और जेई विनोद कुमार ने कर्मियों को मौके पर भेजकर मीटर बदलवाया।

सलोन क्षेत्र के मटका गांव निवासी सुधा देवी एक साल से बिल संशोधन के लिए दौड़भाग कर रही थीं। कई बार शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि घर में कम खपत होने के बाद भी अधिक बिल आ रहा है। एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह, जेई जेपी पटेल ने मीटर की रीडिंग मंगवाकर बिल संशोधित किया। रीडिंग के हिसाब से 35 हजार का बिल बनाया गया।

विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव खागीपुर सड़वा, निर्मलगंज बाजार निवासी रोहित गुप्ता, राजापुर के रामू भी कठगर में लगे कैंप में पहुंचे। सभी ने बिजली कटौती की शिकायत की। कहा कि हर दूसरे दिन बिजली गुल हो जाती है लेकिन बिल कम नहीं हो रहा है। रीडिंग लेने कर्मचारी कभी नहीं आते। साड़बरा के राकेश पाल ने मीटर खराब होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें