फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गैस रिसाव से झुलसे युवक की मौत, पत्नी व तीन बच्चे भर्ती

Thu, 12 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
39-मृतक राकेश कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
हलोर। महराजगंज के बारी गोहन्ना गांव निवासी राकेश कुमार (40) की बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह नोएडा के सेक्टर-17 स्थित किराये के कमरे में गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में पत्नी और तीन बच्चों के साथ झुलस गए थे। पत्नी कांति और तीनों बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


राकेश करीब छह महीने पहले परिवार के साथ रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे। नोएडा के सेक्टर-17 में किराये के कमरे में परिवार के साथ रहते थे। बीते बृहस्पतिवार रात राकेश, उनकी पत्नी कांति, बेटियां कामिनी और जानवी तथा बेटा अंश कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर आग लग गई। हादसे में परिवार के सभी पांच लोग झुलस गए। गंभीर हालत में सभी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान राकेश ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन राम प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद नोएडा में ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने स्थानीय विधायक से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें