फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जागरूकता रैली संग पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की शुरूआत

Sat, 22 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा की शुरूआत जागरूकता रैली के साथ हुई। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा रैली के साथ ही सारथी वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर तक चलने वाले पखवाड़े की थीम स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार, पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार रखी गई है। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगों ने स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की थीम पर काम करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि पुरुष नसबंदी स्थाई परिवार नियोजन की विधि है। केवल महिलाएं ही इसे न अपनाएं, बल्कि पुरुष भी इसमें सहयोग करें। ऑपरेशन के दो दिन बाद व्यक्ति सामान्य काम व एक सप्ताह के बाद भारी काम कर सकता है। उन्होंने बताया कि सारथी वाहन ब्लॉकों में पहुंचकर लोगों को परिवार नियोजन के उपाय अपनाने के लिए जागरूक करेगा। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि पुरुष नसबंदी को लेकर फैली भ्रांतियां बिल्कुल गलत हैं।
नसबंदी के बाद भी व्यक्ति वैवाहिक सुख का पूरा आनंद ले सकता है। अप्रैल से अब तक 10 पुरुषों ने नसबंदी कराई है। पिछले साल मात्र दो लोगों ने इसे अपनाया था। इस अवसर पर डॉ. श्रीकृष्णा, डॉ अरुण कुमार वर्मा, डॉ. राकेश यादव, डॉ. शरद कुशवाहा, अंजली सिंह, रूबी सिंह व आशा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें