फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गज की दूरी बनाएं, हम सब की बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना को सही मायने में मात देना है तो हम सभी को दो गज की दूरी के अनुशासन को अपने जीवन में उतारना होगा। जरूरी सेवाओं और दफ्तरों में कामकाज शुरू हो गया है, लेकिन दो गज की दूरी की जिम्मेदारी लोग नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी की नतीजा है कि जिले में कोरोना का कहर बढ़ गया है। इस जिम्मेदारी को तब तक निभाने की बड़ी जरूरत है जब तक कि इस वायरस को पूरी तरह से मात देने वाली वैक्सीन या मुकम्मल इलाज की व्यवस्था नहीं हो जाती।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि तीन दिन में कोरोना के 26 नए केस मिले हैं। इसमें करीब आधे ऐसे मरीज हैं जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। लगातार लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है,
विज्ञापन

लेकिन लोग निर्देशों का पालन नहीं करते देखे जा सकते हैं। कोरोना के संक्रमण से बचना है तो सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे से कम से कम दो गज यानि छह फुट की दूरी बनाकर रखें,
क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से आप भी संक्रमण के शिकार हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी स्थल पर भीड़भाड़ से बचना होगा। कोरोना के संकट से बचने घर से निकले तो मास्क हमेशा लगाए।
सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूर करें। यदि सांस फूलने या अत्यधिक तेज बुखार की समस्या हो तो सीएचसी से चिकित्सकों की सलाह जरूर लें। समय से जांच और इलाज हो जाने से हर किसी को कोरोना से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

हर किसी को एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वयं के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
इनको अपनाएं, कोरोना से सुरक्षा पाएं-
हाथों को साबुन-पानी से बार-बार अच्छी तरह से धुलें।
घर से बाहर हैं तो सैनिटाजर का प्रयोग जरूर करें।
सार्वजनिक स्थलों पर दूसरे से दो गज दूर रहें।
बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं, नाक, मुंह और आंख को न छुएं।
खांसने, छींकने और थूकने के शिष्टाचार को समझें।
इधर-उधर पड़ी चीजों को न छुएं, ध्यान, योगा और प्राणायाम करें।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें।
बुजुर्ग, छोटे बच्चे व गर्भवती तभी बाहर निकलें जब बहुत जरूरी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें