फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कानपुर की महिला का जेवरात से भरा बैग लेकर भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार कानपुर की एक महिला का जेवर से भरा बैग लेकर चोर भाग गए। बैग में सात हजार रुपये की नकदी व करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात थे। पीड़िता की शिकायत पर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर जिले के काकादेव थाना क्षेत्र के एमपी मील का हाता निकट रावतपुर रेलवे क्रॉसिंग निवासी तैय्यबा बानो पत्नी जावेद अख्तर ने ऊंचाहार रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने को तहरीर देकर बताया कि ट्रेन से सवार होकर कानपुर से ऊंचाहार की आ रही थी।
दोपहर करीब 12.30 बजे के बीच जलालपुर धई और ऊंचाहार रेलवे स्टेशन के मध्य बीच चोरों ने उसका जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिला के मुताबिक बैग में सात हजार रुपये, जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान था। जीआरपी थानेदार फनीश सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

महिला और बच्चों को पीटा
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में रविवार को जमीन के विवाद में महिला और उसकी बेटी-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुबना गांव की रहने वाली राधा देवी पत्नी गंगासागर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके देवर लाल बहादुर सिंह उसकी जमीन पर मनमानी तरीके से निर्माण कार्य करा रहे थे। विरोध करने पर देवर समेत अन्य लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। बीचबचाव करने पहुंची उसकी बेटी रोशनी, बेटा करण सिंह पहुंचा तो उसे भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल राजेेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके देवर लाल बहादुर सिंह के अलावा विकास सिंह, विवेक सिंह, कुशल कुमारी, नेहा सिंह और उन्नाव जिले के रहने वाले प्रभाकर सिंह, रुबी सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें