फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर, पांच घंटे लगा रहा जाम

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन व लगा मजमा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक राजमार्ग पर खड़े हो गए। इस वजह से दोनों तरफ से वाहनों को आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटवाया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

रविवार तड़के सुल्तानपुर जिले के सिविल लाइन निवासी अकील (29) ट्रक पर गिट्टी लादकर हैदरगढ़ की ओर जा रहा था। वहीं बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बछरावां रजबहे के पुल पर अयोध्या की तरफ से हलवा बाजार निवासी नंदलाल (30) ट्रक पर डस्ट लादकर आ रहा था।
पुल के ऊपर दोनों ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रकों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों ट्रक पुल पर खड़े हो गए। इससे दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से बाहर हटवाया। पांच घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दोनों ट्रकों को बाहर करा दिया गया है। आवागमन सामान्य है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें