फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार पुलिस टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी के साथ हुई आठ लाख की लूट के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने एसओजी समेत चार पुलिस टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

एसपी खुद पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि लूट की घटना में कुछ स्थानीय लोग ही शामिल हैं। शहर क्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी अनिल वर्मा की मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही में त्रिमूर्ति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।
शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी शारदा सहायक नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनका जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। बैग में आठ लाख के आभूषण व पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना की एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन अब बदमाशों का सुराग नहीं जुटा पाई है। एसपी ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के लिए मिल एरिया, कोतवाली, भदोखर थानेदारों के अलावा एसओजी को लगाया गया है। घटना के समय घटनास्थल पर किन-किन लोगों की मौजूदगी थी, इस बारे में सभी की मोबाइल की लोकेशन निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें