फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा तीन को बचाया

Sun, 08 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेल खंड पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। बछरावां रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन चालक ने सूझबूझ से तीन व्यक्तियों की जान बचाई।
विज्ञापन


यह घटना शाम करीब पांच बजे हुई। कुंदनगंज से लखनऊ की ओर एक खाली ट्रेन जा रही थी। जैसे ही ट्रेन बछरावां रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या 173 के करीब पहुंची, लोको पायलट ने रेलवे लाइन पर तीन व्यक्तियों को खड़े देखा। बिना देर किए उन्होंने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाई। इससे तीनों व्यक्ति बच गए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेई ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन लखनऊ से कुंदनगंज तक गई थी। वापस आते समय बछरावां के पास घटना हुई। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें