फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मई तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मंडलायुक्त व नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने बचत भवन में सेक्टर मजिस्ट्रेटों व सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरोना से जंग की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन व सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन कराएं। शेल्टर होम, कम्युनिटी किचन आदि को दुरुस्त कराएं। कहा कि अपने मन से 17 मई लॉकडाउन को अंतिम तिथि न मानें।
विज्ञापन

यह हो सकता है कि लॉकडाउन 31 मई तक परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। गठित निगरानी समितियों से संपर्क कर व्यवस्थाओं को तत्काल कराएं।
मंडलायुक्त ने कहा कि लोगों को मास्क लगाने की जानकारी दें। किसी को बुखार, सूखी खासी, सांस फूलने की समस्या आदि हो तो उसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें। कंट्रोल रूम के नंबर 0535-2203214, 2203320, मोबाइल नंबर 9532748340, 9532511074, 9532856705, 9532647079 पर संपर्क कर सकते है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
बाहर से आए लोगों को रखने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाकों में 99 शेल्टर होम स्थापित है, जिसमें 12794 लोगों को रखा जा सकता है। अबतक 158 रोके गए है। अबतक 388596 व्यक्तियों को भोजन एवं 6356 परिवारों को राशन सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए गए। दवाओं की आपूर्ति के लिए 17 मेडिकल एजेंसी, 84 मेडिकल स्टोर के माध्यम से दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त व नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने मंगलवार सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एमएलसी, विधायकों व अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सोशल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर बात की। कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन प्रतिनिधि अपने स्तर से भी लोगों जागरूक करें। किसी भी प्रकार की शिकायत, सुझाव क्षेत्र के एसडीएम, बीडीओ, कंट्रोल रूम व उच्च अधिकारियों के माध्यम से दे सकते हैं। इस मौके पर विधायक डॉ. मनोज पांडेय, विधायक रामनरेश रावत, विधायक दल बहादुर कोरी, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, सांसद प्रतिनिधि निर्मल शुक्ला आदि ने मंडलायुक्त को कई क्षेत्रीय समस्याओं व सुझाव से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें