फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक रेल कोच कारखाना तीन दिन के लिए लॉक डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोरोना वायरस की कड़ी तोड़ने के लिए आधुनिक रेल कोच कारखाना अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। 23 मार्च से 25 मार्च तक उत्पादन संबंधी कोई भी गतिविधि नहीं होगी। जीएम वीएम श्रीवास्तव का कहना है कि तीन बाद स्थित की समीक्षा होगी।
विज्ञापन

कोच कारखाने के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित कुुमार सिंह ने बताया कि कारखाने के बंद रहने केे दौरान आवश्यक सुविधाओं को जारी रखने के लिए सिविल, विद्युत, दूरसंचार, अग्निशमन सेवा एवं सुरक्षा विभागों द्वारा स्पेशल रोस्टर बनाकर कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
ताकि आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को कम से कम कठिनाई का सामना करना पड़े। आरेडिका आवसीय परिसर में स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्स मे मूलभूत सुविधाएं जैसे राशन सामग्री, दुग्ध उत्पाद, फल सब्जी आदि कि दुकाने खोलने कि इजाजत रहेगी। अस्पताल के कैजुएल्टी विंग में पूरे सप्ताह 24 घंटे इमरजेंसी कंट्रोल का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए संभव इंतजाम किये गए हैं। संक्रमण की संभावना को कम करने के लिए सभी समूह गतिविधियों तथा पांच से अधिक संख्या में एकत्रित होने को निषेध किया गया है। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नही रहेगी। साथ ही जो व्यक्ति आदेश जारी होने के पूर्व मुख्यालय से बाहर थे, उन्हें अग्रिम आदेश तक यथास्थान पर ही रहने को आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें