फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज को साहित्य उत्सव सम्मान से नवाजा

Fri, 18 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शुक्रवार की रात आयोजित कार्यक्रम में कवि गोपालदास नीरज को सम्मानित करते साहित्यकार व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जश्न-ए-अदब की ओर से वरिष्ठ कवि गोपालदास ‘नीरज’ के सम्मान में शुक्रवार की रात आयोजित साहित्य उत्सव का शुभारंभ उर्दू पोएट संगठन के अध्यक्ष एवं मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर आॅफ पुलिस कैसर खालिद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


इसी दौरान भारत और पाकिस्तान के साहित्यकारों, शायरों ने गोपालदास ‘नीरज’ को साहित्य उत्सव सम्मान से नवाजा। सभी ने उनको स्मृति चिह्न भेंट किया। कमिश्नर ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत-पाक एकता की मिसाल कायम करेगा।


आईटीआई के ऑफीसर्स क्लब में पांचवें इंटरनेशनल पोएट्री फेस्टीवल 2016 के तहत रात नौ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि गोपालदास ‘नीरज’ को साहित्य उत्सव सम्मान 2012 दिया गया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनको सदैव याद रहेगा। उनके सम्मान में बेकल उत्साही, पाकिस्तान के कवि शकील जाजिब, नदीम भाभा ने कसीदे पढ़े। डॉ. एमके सिंह ने बताया कि नीरज को यह सम्मान 2012 में दिया जाना था, जो उनके अस्वस्थ रहने के कारण नहीं दिया जा सका था।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि, साहित्यकार व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुंवर रंजीत चौहान ने किया। इस मौके पर डॉ. एमके सिंह, फराज शेख, कौशल किशोर, एमवी सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डीजीपी जावीद अहमद भी पहुंचे।
विज्ञापन


बालीवुड फिल्म डायरेक्टर मुजफ्फर अली, डॉ. करन सिंह को आना था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें