फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में प्रदूषण की जांच के लिए 17 सेंटरों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दोपहिया व चौपहिया वाहनों की प्रदूषण जांच के बाद प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जिले में 17 सेंटर घोषित किए गए हैं। एआरटीओ (प्रशासन) ने शुक्रवार को प्रदूषण जांच सेंटरों की सूची जारी करके ऑनलाइन प्रदूषण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तय फीस से अधिक फीस नहीं वसूलने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

नए ट्रैफिक नियम के बाद अब दो पहिया से लेकर चौपहिया तक के सभी प्रकार के वाहनों पर प्रदूषण अनिवार्य कर दिया गया है। वाहन मालिकों को प्रदूषण की ऑनलाइन जांच कराकर प्रदूषण प्रमाणपत्र लेना होगा। एआरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदूषण की जांच के लिए जिनको अधिकृत किया गया है, उनके अलावा कोई भी प्रदूषण जांच नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि तय रेट से अधिक फीस वसूलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें