फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शराब की दुकान के सेल्समैन और माता-पिता को पीटा, जेवर छीने

Mon, 09 Jun 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। शराब की दुकान न खोलने पर लखनऊ से आए बरातियों ने शुक्रवार की रात जमकर बवाल किया। करीब दस लोगों ने लोहे की रॉड से हमला करके सेल्समैन और उनके माता-पिता को जमकर पीटा। साथ ही मां का मंगलसूत्र-झुमकी छीन ली। आरोप है कि पथराव भी किया। मारपीट में तीनों लोग घायल हुए। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर सुदौली गांव की रहने वाली सूरसती के मुताबिक उनके पति सुखदेव बछरावां कोतवाली में चौकीदार हैं। सुदौली बाजार में खुली कंपोजिट शराब की दुकान में उनका बेटा रामू उर्फ मिथुन सेल्समैन है। शुक्रवार रात लखनऊ से गांव में बरात आई थी। रात 10 बजे दुकान बंद हो गई थी। थोड़ी देर बाद करीब 10 बराती पहुंचे और दुकान खोलने पर जोर देने लगे। मना करने पर गालीगलौज करते हुए दुकान खोलने का प्रयास किया। विरोध करने पर बरातियों ने लोहे की राॅड व पत्थर से हमला करके उनके बेटे को पीटना शुरू कर दिया।

शोरगुल पर जब वे पहुंचीं तो पति व उनकी भी पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर ग्रामीण आ गए तो बराती भाग खड़े हुए। महिला के मुताबिक आरोपी उनका मंगलसूत्र व झुमकी भी छीन ले गए। बरातियों के हमले में उनके पति व बेटे को गंभीर चोटें आई, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली हैए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें