रायबरेली। आबकारी टीम ने शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र में छापा मारकर किराना की दुकान से बिंडीज ब्रांड के नाम से बेची जा रही 50 शीशी अवैध शराब बरामद की। मौके से पुुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया।
आबकारी निरीक्षक बछरावां कीर्ति प्रकाश पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पिंडौली गांव में एक महिला किराना की दुकान पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रही है। इस सूचना पर उन्होंने आबकारी टीम के साथ छापा मारा। मौके से किराना की दुकान से बिंडीज ब्रांड के नाम से बेची जा रही 50 शीशी शराब बरामद की।
आबकारी निरीक्षक का कहना है कि पिंडौली गांव की रहने वाली रीता जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। केस दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि बिंडीज ब्रांड के नाम से सरकारी शराब की बिक्री होती है। पर महिला इस ब्रांड के नाम से अवैध शराब बनाकर उसकी बिक्री कर रही थी। उन्होंने बताया कि कई अन्य लोगों के अवैध तरीके से शराब बनाए जाने की जानकारी मिली है। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी।