फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: करंट आने से झुलसा लाइनमैन

Mon, 25 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन खंभे से गिर गया। झुलसने के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पावर कॉर्पाेरेशन का कोई अभियंता नहीं पहुंचा। इससे परिवारीजनों व ग्रामीणों में नाराजगी रही।
विज्ञापन


कसना गांव निवासी कमलेश सिंह (36) पुत्र हरदेव सिंह रविवार को कसना फीडर में धौकलगंज गांव के पास फॉल्ट ठीक करने गए थे। शटडाउन लेकर वह खंभे पर चढ़े। जंफर जोड़ ही रहे थे कि बिजली आ गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गए। झुलसने के साथ नीचे गिरने से वह घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टर सौरभ सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। इससे लोगाें ने नाराजगी जताई। एसडीओ संजीव शर्मा ने कहा कि जानकारी हुई है। पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें