रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने रविवार को अभियान चलाकर 11 लाख रुपये बकाया होने पर 60 घरों के विद्युत कनेक्शन काट दिए। सेमरी के जेई जीशान अंसारी ने टीम के साथ जांच अभियान चलाकर 25 लोगों के कनेक्शन काटे। इन सभी के ऊपर पांच लाख रुपया बकाया था।
पोरई के जेई संजय भारती ने गांवों में अभियान चला 20 लोगों के घरों की बत्ती गुल की। डीह के जेई सौरभ यादव व छतोह के जेई वीरेंद्र कुमार ने अभियान चलाकर 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। सभी ने बकायेदारों के ऊपर करीब 11 लाख रुपये बकाया है। अभियंताओं ने बकायेदारों को सख्त हिदायत दी कि जब तक बकाया नहीं जमा होगा, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़े जाएंगे।