फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लापरवाही पर खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Fri, 18 Jul 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लापरवाही बरतने पर बृहस्पतिवार को खाद की पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। ऐसे में किसान खाद संबंधी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार पांडेय के मुताबिक धान की रोपाई और खरीफ की फसल की बोआई के दौरान सभी दुकानदारों को दुकान खोलकर उर्वरक बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके दुकान बंद पाए जाने पर मेसर्स अन्नपूर्णा खाद भंडार महराजगंज, प्रसाद इंटरप्राइजेज सवैया धनी ऊंचाहार, मौर्या किसान सेवा केंद्र समरहदा अमावां का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

कई बार कहने के बाद भी दस्तावेज न दिखाने पर कृष्णा खाद भंडार गल्ला मंडी रतापुर, गुप्ता खाद एवं बीज भंडार खीरों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है, जिसका नंबर 7572094283 और 0535-2975369 है। यदि साधन सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है तो वह कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कंट्रोल रूम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह कंट्रोल रूम सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें