फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लेखपालों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sun, 04 Oct 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार तहसील परिसर में प्रदर्शन करते लेखपाल।
विज्ञापन
सलोन/ऊंचाहार। सलोन और ऊंचाहार में लेखपालों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्य बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन


सलोन में लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण और पदोन्नति सहित आठ सूत्री मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में 10 वर्षों से लंबित 2800 ग्रेड वेतन विसंगति दूर करने की बात कही गई। आठ वर्षों से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की भी मांग की गई। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी कर पदोन्नति समिति की बैठक कराने की मांग भी शामिल थी।

चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित कर नव नियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण करने की मांग भी उठाई गई। ऊंचाहार में लेखपालों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह और महामंत्री बद्रीनाथ त्रिपाठी ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस मौके पर महामंत्री बद्रीनाथ त्रिपाठी, अज तिवारी, अरविंद कुमार, सचिन पटेल, संजय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा, अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें