फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के वकील

Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। अधिवक्ता नागमणि जोशी पर हुए हमले के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज साथी वकीलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सलोन कोतवाली जाने वाले रास्ते पर धरने पर बैठकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने पुलिस पर हमलावरों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर वकीलों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सलोन कस्बे के पैगंबरपुर पश्चिमी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता नागमणि जोशी 31 अक्तूबर को बाइक से तहसील जा रहे थे। रास्ते में गनपत की दुकान के सामने कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
इसी से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली जाने वाले रास्ते पर धरना शुरू कर दिया। लायर्स बार एसोसिएशन सलोन के महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी, विनय त्रिपाठी, राधेश्याम यादव, रणभद्र सिंह और संयुक्त मंत्री रामानुज पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता पर हमले के बाद भी पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं है। अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सलोन के देवेश मिश्रा, मो. तारिक, लालता प्रसाद यादव, उमेश त्रिपाठी और रामनरेश वर्मा ने चेतावनी दी कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
सीओ सलोन यदुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। दोपहर करीब एक बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें