फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लालगंज के कलाम बने दंगल केसरी

Wed, 19 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हाजीपुर गांव स्थित श्रीपारेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान।
विज्ञापन
सतांव। विकास क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित श्रीपारेश्वर मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन किया गया। फाइनल कुश्ती में लालगंज के कलाम दंगल केसरी बने।
विज्ञापन


मंगलवार को हाजीपुर गांव स्थित श्रीपारेश्वर मंदिर परिसर में गांव की कमेटी द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहले ऊंची कूद का आयोजन हुआ, उसके बाद कुश्ती में दूर-दूर से आए पहलवानों ने दाव दिखाए। पहली कुश्ती नहरापुर के पूत्तीलाल व पूरे हुलासी से अजय के बीच हुई। इसमें अजय ने पूत्तीलाल को हराया। इसके बाद कौशांबी के बच्चा व रायबरेली के अमन के मध्य कुश्ती कराई गई। इसमें कौशांबी के बच्चा विजेता रहे।
विज्ञापन


फतेहपुर के असनी के सर्वेश व लालगंज के निजाम के बीच हुई कुश्ती में निजाम विजेता रहे। फाइनल कुश्ती लालगंज के कलाम व रायबरेली से सत्यम के मध्य हुई। इसमें कलाम अपने प्रतिद्वंदी सत्यम को पटखनी देकर दंगल केसरी बने। कमेटी की ओर से उनको इनाम व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज मिश्रा, मनीष मिश्रा, कमलेश कुमार, राम चंद्र यादव, दिनेश सिंह, ललित कुमार, बच्चा बाबू, राम सजीवन, सुरेन्द्र कुशवाहा, दीपू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें