फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल का लड्डू खाने से 12 लोग बीमार, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे पठकन मजरे सोड़ासी गांव में एक व्यक्ति के घर में आयोजित पूजा कार्यक्रम के बाद प्रसाद के रूप में बांटा गया। इस दौरान चावल के लड्डू खाने से कई परिवारों के लगभग 12 लोग बीमार हो गए। सभी का सीएचसी में इलाज कराया गया, वहीं कुछ अन्य लोगों को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अजय कुमार के घर में पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद प्रसाद के रूप में चावल के लड्डू बनाकर बांटे गए। लड्डू खाने से नैना (4), नयन (5), सुधा (32), गोविंद (6), जया (14), सुरेंद्र (40), वीरेंद्र (35), रेनू (36), आशा देवी (60), प्रियंका (27), अग्रज (7), तन्मय (3) बीमार हो गए। उल्टी दस्त से पीड़ित सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत स्थिर है। चिकित्सक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सभी की हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें