लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बेहटा चौराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं न होने से उद्यमी परेशान हैं। जल निकासी, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं भी न होने से उद्यमियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उद्यमियों ने शासन को पत्र भेजकर इससे होने वाली परेशानी दूर कराने की गुहार लगाई है।
करीब साढ़े तीन एकड़ में फैल औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक उद्योग संचालित हैं। इसके बावजूद आवश्यक सुविधाओं के विकसित न होने से यहां कार्यरत उद्यमियों के साथ ही कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवा उद्यमी शिवम पांडेय का कहना है कि क्षेत्र के आसपास घना जंगल होने के कारण वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति से लेकर साफ सफाई, पेयजल व प्रसाधन से जुड़ी सुविधाओं के न होने से भी परेशानी हो रही है। उद्यमी गोविंद पांडेय ने बताया कि पूरे परिक्षेत्र की सड़कें भी बदहाल हैं। नालियां न होने से पूरे साल जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ता है।
इससे उद्यमियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व सिंह तूफानी ने बताया कि शुरू में जिला उद्योग केंद्र ने इस औद्योगिक क्षेत्र को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को सौंपा था, लेकिन इस दौरान उद्यमियों के हित मे कोई प्रयास नहीं हुए। जिससे उद्योग क्षेत्र काफी परेशानी हो रही है।
अब यह मुद्दा मंडलायुक्त और जिलाधिकारी की मौजूदगी में होने वाली मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उठाया जाएगा। करीब साढ़े तीन एकड़ में फैल औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक उद्योग संचालित हैं। इसके बावजूद आवश्यक सुविधाओं के विकसित न होने से यहां कार्यरत उद्यमियों के साथ ही कर्मचारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
युवा उद्यमी शिवम पांडेय का कहना है कि क्षेत्र के आसपास घना जंगल होने के कारण वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति से लेकर साफ सफाई, पेयजल व प्रसाधन से जुड़ी सुविधाओं के न होने से भी परेशानी हो रही है।