फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छत का हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। पूरे बैशन मजरे पूरे राई गांव में सोमवार शाम जर्जर छत का हिस्सा गिरने से मलबे में दबकर मजदूर रामहेत उर्फ रामू पासी की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक के बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का एम्स में इलाज कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। रामू की पत्नी रिंकी पासी ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर देकर जबरन काम कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामलखन ओझा के घर की पुरानी छत तोड़ी जा रही थी। इसमें रामू, उमेश पासी, भोला पासी और मकान मालिक का बेटा विजय ओझा काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे चारों छत के पास बैठकर चाय पी रहे थे, तभी छत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। आसपास के लोगों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला। मकान मालिक निजी वाहन से घायलों को एम्स ले जा रहे थे, तभी रास्ते में रामू की मौत हो गई। सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
रामू की मौत से पत्नी बेसुध
पति की मौत की खबर सुनकर रिंकी बेहोश हो गईं। होश आने पर वह रोते हुए कहने लगीं कि पति ही परिवार के कमाने वाले थे। अब घर का खर्च कैसे चलेगा। बेटी ज्योति (8), अहम (6) और सतीश (4) भी घर में जुटी भीड़ और रोने की वजह नहीं समझ पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें