फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोरिहर ने 61 रन से जीता फाइनल मैच

Wed, 07 Jan 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। कोंसा मोड़ पर चल रही श्रीकाली बाजपेयी बाबा स्मारक ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को कोरिहर व नरी बिसारा (उन्नाव) की टीम के मध्य खेला गया। कोरिहर ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में कोरिहर के कप्तान आकाश कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट के पर 128 रन बनाए। कोरिहर टीम के खिलाड़ी अभिलेख ने 52, आकाश कुमार ने 33 व विशाल ने 25 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरी बिसारा टीम 67 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से मनोज ने 24, विशाल ने 13 व वीरू ने 10 रन बनाए। खिलाड़ी अभिलेख को फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में मुख्य अतिथि विधायक राहुल राजपूत ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पिंकू, शिवम, नितिन, पंकज, नागेंद्र, सौरभ सिंह, सुरेंद्र तिवारी, विनय व आशीष सोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें