फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूल खुले, पहले दिन नहीं आईं छात्राएं

Fri, 26 Jun 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल शुक्रवार से खुल गए हैं, लेकिन पहले दिन एक भी छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल नहीं पहुंची।
विज्ञापन


स्कूल तो खोल दिए गए थे, लेकिन छात्राओं के ठहरने और खाने-पीने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वार्डनों को 30 जून तक पूरी व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में नया शिक्षासत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। सभी 16 स्कूल खुल गए, लेकिन पहले दिन छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचीं।

वार्डनों ने स्कूल खोलकर साफ सफाई का काम दिन भर कराया। अब तक विभाग की ओर से छात्राओं के खाने पीने और ठहरने आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

प्रभारी बीएसए आशा कनौजिया का कहना है कि कस्तूरबा स्कूल खुल गए हैं। वार्डनों को व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। पांच दिन में पूरी तैयारी हो जाएगी, जिससे एक जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें