फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर, आगरा और गोरखपुर को मिली जीत

Sun, 27 Dec 2015 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कानपुर, आगरा, गोरखपुर, देवीपाटन, झांसी ने जीत दर्ज की। वहीं सहारनपुर व मिर्जापुर और बस्ती व बरेली के बीच मैच बराबरी पर रहा।
विज्ञापन


सुबह जिला क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानों और हॉकी कोच संतोष कुमार की देखरेख में मैच प्रारंभ हुए। पहला मैच कानपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया।

इसमें कानपुर ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसी तरह आगरा ने बरेली को 2-1, गोरखपुर मंडल ने मेरठ को 3-1 से शिकस्त दी। वहीं एकतरफा मुकाबले में देवीपाटन ने फैजाबाद को 6-0 और झांसी ने मिर्जापुर को 5-0 से हराया।

दोनों ही मुकाबलों विरोधी टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। सहारपुर और मिर्जापुर के बीच कांटे का संघर्ष हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस्ती और बरेली के मैच में दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह बोरा, सलीम, विवेेक सोनी, मनीष द्विवेदी, दिव्यानी वर्मा, स्मिता दुबे, फराज मेहंदी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें