फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लगाई छलांग, आठ बच्चे समेत 62 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड का कहर बढ़ने के साथ ही रविवार को कोरोना संक्रमित भी बढ़ गए। आठ बच्चों समेत 62 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें शिवगढ़ क्षेत्र के पिंडौली गांव के 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन साल के मासूम समेत 10 सात तक के कई बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। अग्निशमन विभाग की टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सैनिटाइजेशन का काम किया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में 59 लोग संक्रमित मिले हैं।
रविवार को 2318 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1503, आरटीपीसीआर से 803 और जिला अस्पताल में ट्रूनेट से 12 लोगों की जांच की गई। जांच में शिवगढ़ क्षेत्र के पिंडौली गांव के आठ बच्चों समेत 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में कुल 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिरोज गांधी नगर में दो संक्रमित मिले। भदोखर, जगतपुर, पूरे ठकुराइन, खीरों, महराजगंज, गनेशीखेड़ा, राना नगर, रेलवे स्टेशन लालगंज, पूरे जोधी, मिलएरिया, पट्टीरहस कैथवल, दक्षिणी जहानाबाद, सत्य नगर, सरेनी, कहारो का अड्डा, सतपेड़ा, एनटीपीसी में भी संक्रमित लोग मिले हैं। सभी को कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
अब तक 4973 संक्रमित मरीजों में 4695 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि डीएम आवास, राजकीय कॉलोनी, पुलिस लाइंस, आईटीबीपी बैरक, थाना हरचंदपुर, महराजगंज और मिलएरिया में सैनिटाइजेशन का काम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें