फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मिल गई नए बीईओ को तैनाती, ब्लॉक आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। काफी इंतजार के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके कार्य क्षेत्र आवंटित कर दिए गए। यानी कि छह बीईओ को ब्लॉक में तैनाती मिल गई है। शुक्रवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया। इन खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल आवंटित विकास खंड में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। अब जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों का कोई पद रिक्त नहीं है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से कई खंड शिक्षा अधिकारियों के पद रिक्त थे, जिससे एक बीईओ को कई ब्लॉकों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती थी। इस कमी को पूरा करने के लिए नए बीईओ की नियुक्तियां हुईं तो रिक्त पदों के अनुरूप इस जिले में तैनाती भी मिली रही।
स्थानांतरण के अंतर्गत तीन खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ तो उनकी जगह दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर तीन बीईओ आ गए। नई नियुक्ति और तबादले के दौरान आए बीईओ को ब्लॉक क्षेत्र आवंटन न होने से कई विकास खंडों में पद रिक्त थे, जिससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने पदस्थापन आदेश जारी कर दिया। बीएसए ने बताया कि रामचंद्र को सरेनी, मुकेश कुमार को खीरों, बृजलाल को राही, रत्नामणि मिश्रा को अमावां, कुलदीप को लालगंज, धर्मेश कुमार यादव को छतोह विकासखंड में पदस्थापित किया गया है।
बीईओ मुख्यालय के पद पर वीरेंद्र कुमार कनौजिया पहले से कामकाज देख रहे हैं। बीईओ के पद पर पहले से ही बछरावां में पद्म शेखर मौर्य, महराजगंज में सुरेश कुमार, हरचंदपुर में रामकिशन कश्यप, सलोन में विश्वनाथ प्रजापति, डीह में शिवशंकर मिश्र, ऊंचाहार में अनिल कुमार त्रिपाठी, गौरा में राकेश कुमार, जगतपुर में राजेश राम, सतांव में लालमणि राम, नगर क्षेत्र में प्रियंका सिंह, शिवगढ़ में गौरव कुमार मिश्रा, डलमऊ में केके त्रिपाठी व रोहनिया में राम ललित की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें