फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: घर से छह लाख कीमत के जेवरात चोरी

Tue, 30 Sep 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। दुबहन गांव में चोरों ने किसान के घर से छह लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। किसान आलोक मिश्रा के मुताबिक उनकी बेटी अपर्णा मिश्रा दिल्ली में रहती हैं। 26 सितंबर की शाम बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी प्रशंसा मिश्रा और छोटी बेटी आर्या के साथ दिल्ली गए थे। घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। इसके बाद आलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक घर आया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने घर में चोरी की घटना की तहरीर दी है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी की वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें