फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से महिला सिपाही की मौत

Fri, 17 Mar 2017 11:56 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लालगंज-बछरावां मार्ग पर स्थित मिक्सर प्लांट के निकट शुक्रवार को तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात महिला सिपाही की मौत हो गई।इटावा जनपद के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित रामनगर मोहल्ले की निवासिनी विनामिका कुशवाहा उर्फ बीनू (26) पुत्री रघुवीर कुशवाहा सीमा सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर लखनऊ के मोहनलालगंज में तैनात थी।
विज्ञापन


बीनू की सहेली तनुजा सिंह सरेनी थाना क्षेत्र के शिवबक्श सिंह का पुरवा मजरे मथुरपुर गांव में रहती है। तनुजा को शुक्रवार को दिल्ली जाना था। सहेली को रेलवे स्टेशन पर सी-ऑफ करने बीनू बुलट से मोहनलालगंज से लालगंज आ रही थी। लालगंज-बछरावां रोड पर अंबरपुर गांव के निकट लगे मिक्सर प्लांट के पास तेज रफ्तार जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिक्सर प्लांट के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। परिवारीजनों और उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई। परिवारीजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतका की शिनाख्त और पहचान उसकी सहेली तनुजा सिंह ने की। जिससे ज्ञात हो सका कि महिला बीएसफ की सिपाही थी। सभी उसे प्यार से बीनू कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें