फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख की जद में डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु

Tue, 24 Nov 2015 12:24 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ के साथ कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए जाएंगे। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होंगी। नदी में किसी भी घटना से निपटने के लिए गोताखोर, स्टीमर और नावें भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन


डलमऊ के विभिन्न गंगाघाटों पर पांच लाख से अधिक भक्त गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। इस बार मेले में सुरक्षा को लेकर कोई चूक प्रशासन नहीं रखना चाहता है।

खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस बार डलमऊ में मुराईबाग चौकी, सड़क घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट, मेला कोतवाली, शमशान घाट पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।

डलमऊ में सबसे अधिक श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। यहां पर रानी शिवाला घाट, सड़क घाट, पथवारी घाट, संकटमोचन घाट, बड़ा मठ घाट, छोटा मठ घाट, कच्चा घाट, पथवारी घाट समेत 12 स्नान घाट है।
विज्ञापन


जिसके चलते यहां पर सुरक्षा अधिक रहेगी। ऊंचाहार में गोकना घाट, बादशाह घाट, तीर का पुरवा घाट है। सरेनी में गेंगासो घाट, शिवपुरी घाट, रालपुर घाट है।

इसके अलावा गदागंज क्षेत्र में कोइलहा घाट प्रमुख हैं। सीसीटीवी कैमरा लगने से गड़बड़ी करने वाले बच नहीं पाएंगे। इसी तरह ऊंचाहार के गोकना घाट और सरेनी क्षेत्र के गेगासो गंगा तटों पर स्नान की तैयारी की गई है।

मेला में छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंजनू स्क्वायड टीम गठित की गई है। सीओ डलमऊ सीपी दुबे ने बताया कि मनचलों पर नजर रखने के लिए मंजनू स्क्वायड टीम गठित की गई है।

एएसपी राममूरत यादव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। स्टीमर व गोताखोर घाटों पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें