फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: देहरादून से नहीं आई जनता मेल

Thu, 04 Dec 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड का असर बढ़ रहा है तो ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होने लगा है। कोहरे का असर भले ही अभी नहीं है, लेकिन ट्रेनों के निरस्त होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बाकी ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। लेटलतीफी इस कदर बढ़ गई है कि तीन-चार घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल नहीं आई। टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस भी निरस्त रही।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सवा चार घंटे विलंब से आई। यह ट्रेन लखनऊ से ही काफी देर से चलाई गई। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस ने तीन घंटे इतंजार कराया। कानपुर से प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पर करीब पौन घंटे खड़ी रही, जिससे लेटलतीफी बढ़कर एक घंटे हो गई। दूसरी ट्रेनों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन रोकी गई थी।

चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस पौन घंटे देर से पहुंची। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल और प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर ट्रेन आधे घंटे विलंब से आई। मंगलवार को देर रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने डेढ़ घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने एक घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी का हाल अभी यह है तो कोहरा पड़ने पर संचालन और ज्यादा बिगड़ने की आशंका है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि जितनी भी ट्रेनें देर से आ रही हैंं, उन सभी की लेटलतीफी पिछले स्टेशनों से बढ़ी है। जिले में ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें