फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिंचाई विभाग के कर्मियाें ने दिया धरना

Thu, 05 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सिंचाई विभाग परिसर में धरना देते कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। सिंचाई विभाग में महत्वपूर्ण पद समाप्त किए जाने से सिंचाई विभाग के कर्मियों में नाराजगी है। बुधवार को सिंचाई विभाग परिसर में धरना देकर आवाज बुलंद की। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


प्रेमानंद चतुर्वेदी, अखिलेश कुमार पांडेय, राजकुमार श्रीवास्तव, पारसनाथ यादव, विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि सिंचाई विभाग में जिलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक, हेड मुंशी, मुंशी, आर्मचर, वाइंडर पेंटर एवं रोड रोडर, टेलीफोन ऑपरेटर, ऑपरेटर, वेट क्लर्क जैसे महत्वपूर्ण अन्य पदों को समाप्त कर दिया गया है। इससे कर्मियाें में नाराजगी है।

कहा कि इसके विरोध में 28 मई को विरोध जताया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मियों ने कहा कि महत्वपूर्ण पदों को हटाए जाने पर किसानों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। केके सिंह, राकेश चौधरी, दिनेश चंद्र सोनकर, अनुज अवस्थी, अंशू सोनकर, अमित कुमार मौर्या, अजय प्रताप, राम आनंद सोनकर, अमरनाथ चौधरी ने कहा कि पद समाप्त करने वाले आदेश को वापस नहीं लिया, तो 20 जून को प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कौशल किशोर त्रिवेदी, विजयसेन सोनकर, उमेश कुमार, रवि शास्त्री, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें