फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नहर में पानी बंद होने से सिंचाई का संकट गहराया

Sat, 10 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश रायबरेली। बारिश थमने के बाद एक लाख से अधिक किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। डलमऊ पंप कैनाल नहर में चार जगह पुलों का निर्माण होने के कारण सात सितंबर से पानी बंद है। निर्माण कार्य धीमी गति से चलने से अभी नहर के निचले हिस्से का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

किसानों ने एक सप्ताह में पानी नहीं मिलने पर धान की फसल के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई है।डलमऊ पंप कैनाल नहर से छोटी-बड़ी करीब 80 नहरें निकलती हैं। इनसे डलमऊ, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार, सतांव, राही और जगतपुर ब्लॉक के एक लाख से अधिक किसान सिंचाई करते हैं। पानी बंद होने से संबंधित नहरें सूखी पड़ी हैं। किसान नेता मनोज कुमार यादव, प्रमोद पटेल, आशुतोष, जयशंकर पांडेय और विवेक तिवारी ने बताया कि बारिश से धान की फसल अच्छी हुई थी, लेकिन 15 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसल सूखने लगी है।
इससे रोग लगने का खतरा भी बढ़ गया है। किसानों ने जल्द पानी छोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से फसल की बढ़वार प्रभावित होगी और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें