फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फैक्टरी से लोहे की प्लेटें चोरी

Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। फैक्टरी से लोहे की प्लेटें चोरी हो गईं। फैक्टरी एक मंत्री की बताई जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। शक के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी है। बताते हैं कि दो माह पहले फैक्टरी में कार्य करने वाले युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपये की लोहे की प्लेटें चोरी कर ली थीं। इसकी जानकारी तीन दिन पहले फैक्टरी की मालिक को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।

इस बारे में फैक्टरी मालिक से बात की गई तो उन्होंने चोरी की बात से इन्कार किया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि फैक्टरी में चोरी होने की तहरीर नहीं दी गई है। चोरी कितने की है, यह भी नहीं बताया गया है। मामले में तीन लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें