फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को अनाज बेचने वाले 160 कलियुगी गरीबों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सरकार को 32 करोड़ से अधिक का गेहूं धान वाले 821 कलियुगी गरीबों 661 लोगों के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड निरस्त किए जाने के बाद शेष 160 कार्डधारकों की पात्रता की जांच शुरू की गई है। डीएसओ ने सभी खाद्य अधिकारियों और आपूर्ति निरीक्षकों को जांच करके रिपोर्ट तीन दिन में देने के आदेश दिए गए है। जांच शुरू होने के बाद कलियुगी गरीबों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में कलियुगी गरीबों ने सरकार को बेचा 32 करोड़ का धान-गेहूं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्रों में जांच कराई तो 821 कार्डों में 661 कार्डधारक अपात्र पाए गए थे।
अपात्र मिलते ही संबंधित अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्डों को निरस्त कर दिए गए थे। शेष 160 कलियुगी गरीबों के राशन कार्डों की जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएसओ ने सभी एआरओ और आपूर्ति निरीक्षकों को जांच के आदेश दिए हैं। संबंधितों की पात्रता की जांच करके तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। जिससे संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी कार्ड निरस्त नहीं करवा रहे अपात्र
जिले में अपात्रों को अपना राशन कार्ड स्वयं निरस्त कराने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक एक भी अपात्र ने अपना राशन कार्ड निरस्त नहीं करवाया है। आपूर्ति विभाग की ओर से जल्द ही जिले के सभी अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों की पात्रता की जांच शुरू होने वाली है। डीएसओ ने बताया कि जंच में अपात्र पाए जाने वाले लोगों के राशन कार्ड को निरस्त करने के साथ ही राशन की रिकवरी व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कहां कितने कलियुगी गरीबों की जांच शुरू
तहसील का नाम कलियुगी गरीब
सदर 10
लालगंज 07
डलमऊ 01
महराजगंज 43
ऊंचाहार 11
सलोन 87
नगर पालिका 01
इनसेट
शासन से मिली सूची में शामिल 821 लोगों की जांच में एडीएम ने 661 लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए थे। अब आपूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों से शेष 160 कार्डों की जांच शुरू कराई गई है। जल्द ही जांच पूरी होने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विमल शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें