फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की जांच शुरू

Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। बांदा बहराइच मार्ग पर 2014-15 में सेतु निगम की ओर से ढाई करोड़ से ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था। 2021-22 में सेतु निगम ने ब्रिज को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया। ओवरब्रिज में खामियां देख पीडब्ल्यूडी ने 2023 में 80 लाख रुपये से मरम्मत कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन


फरवरी 2025 शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी दी और मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। एक अप्रैल से मरम्मत चल रही है। मंगलवार को ब्रिज से मलबा गिरने से राहगीरों में दहशत फैल गई। इसकी जांच शुरू हो गई है। 15 अप्रैल रात आठ बजे कस्बे के लालगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग से 50 मीटर दूर ओवरब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया।

बीच रोड पर मलबा गिरने से एक घंटे आवागमन बाधित रहा। कस्बे में ओवरब्रिज से मलबा गिरने की खबर से लोगों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दी। जेई और एक्सईएन ने ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से में बैरिकेडिंग कराई और सेतु निगम के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की जेई अलका सिंह ने बताया कि 80 लाख रुपये से मरम्मत की जा रही है। इसी दौरान उसका कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया है। जांच कराई जा रही है। लोक निर्माण विभाग एक्सईएन महिपाल सिंह ने बताया कि रूट डाइवर्जन कर दिया गया है। सेतु निगम के इंजीनियरों की टीम के निरीक्षण के बाद मरम्मत कराई जाएगी।





ग्रामीण में रोष
कस्बे के मनोज कुमार, शशिकांत, शशि कुमार व कृपाशंकर का कहना है कि ब्रिज के निर्माण खूब मनमानी की गई है। बनाने के दौरान कई बार गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसी का परिणाम है कि 10 वर्ष भी ब्रिज नहीं चला। मरम्मत में लापरवाही की गई तो ग्रामीण धरने पर बैठने काे मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें