फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर में सराहा गया गुरुबख्शगंज थानेदार का काम, आज सीएम के हाथों लखनऊ में मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
संतोष कुमारी, थानेदार गुरुबख्शगंज। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान में गुरुबख्शगंज के थानेदार संतोष कुमारी का कार्य प्रदेशभर में सराहा गया है। यही वजह है कि पुलिस महकमे में रायबरेली जिले में तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमारी को सम्मान देने के लिए चुना गया है। उन्होंने न सिर्फ अभियान के तहत जागरूक किया, बल्कि महिलाओं को साथ छींटाकशी करने वालों पर शिकंजा भी कसा।
विज्ञापन

मूलरूप से सुल्तानपुर जिले के कूड़ेभार थाना क्षेत्र के धनपतगंज मायंग मझवारा निवासी संतोष कुमारी इस समय जिले के गुरुबख्शगंज थाने में तैनात हैं। सम्मान पाने के लिए नाम चयन होने पर उन्होंने खुशी जताई। उनका कहना है कि जो कार्य दिया जाए, उसे बेहतर ढंग से किया जाए तो उसका फल तो अच्छा होता ही है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुरुबख्शगंज थानेदार को सम्मानित करेंगे। प्रदेश में सिर्फ गुरुबख्शगंज थानेदार का ही चयन किया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि थानेदार ने मिशन शक्ति अभियान, एंटी रोमियो में अच्छा काम किया। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए थाने पर महिला चौकीदारों की एक टीम भी बना रखी है। उन्होंने जिस तरह कार्य किया और अब उन्हें यह सम्मान सीएम के हाथ मिलना है, यह उनके लिए यह सुखद पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें