रायबरेली। लालगंज स्टेशन पर रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया। काफी देर तक ट्रेन रवाना नहीं हुई तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इंजन ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से संपर्क करके नया इंजन मंगाया। देर रात तक स्टेशन पर ही ट्रेन खड़ी रही। वहीं यात्रियों में इंजन फेल होने से नाराजगी रही।
प्रयागराज से कानपुर जाने वाली गाड़ी नंबर 14101 इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन रविवार शाम लालगंज में अचानक फेल हो गया। इसके कारण लालगंज स्टेशन पर रात सात बजे से खड़ी हो गई।
कुछ देर तक यात्रियों ने इंतजार किया कि ट्रेन रवाना हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुुआ। यात्रियों ने इसकी जानकारी करना शुरू किया तो उन्होंने बताया गया कि ट्रेन का इंजन खराब हो गया है।
इंजन ठीक करने के बाद ट्रेन गतंव्य स्थान के लिए रवाना हो गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। वहीं यात्रियों में अफरातफरी मची रही।
सहायक स्टेशन मास्टर मुस्तकीम खान ने बताया कि गाड़ी का इंजन रायबरेली से आएगा। इसके बाद ही गाड़ी का इंजन गतंव्य स्थान की ओर से प्रस्थान करेगी। दूसरा इंजन रायबरेली से भेजा गया है।