फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ाया

Fri, 10 Apr 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर और प्रतापगढ़ के बीच दौड़ने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कुछ स्टेशनों पर बढ़ाया गया है। कानपुर में गंगा पुल पर रेल लाइन मरम्मत के चलते प्रभावित हुए ट्रेनों के संचालन को देखते हुए यह सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन


यह ट्रेन रायबरेली जिले से होकर गुजरती है, जिससे इस जिले के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का हरौनी (सुबह 8:19-8:20 बजे), अजगैन (सुबह 8:33-8:34 बजे) और कानपुर ब्रिज बायां किनारा (सुबह 9:12-9:13 बजे) पर एक मिनट स्टॉपेज रहेगा।

कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस का कानपुर ब्रिज बायां किनारा (शाम 5:39-5:40 बजे), अजगैन (शाम 6:10-6:11) और हरौनी ( शाम6:24-6:25) पर एक मिनट ठहराव होगा। अस्थायी रूप से लखनऊ से कानपुर के बीच तीनों स्टेशनों पर ठहराव की यह व्यवस्था 13 मई तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें