इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए गुरुवार को दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। आगामी 24 से 27 जुलाई के बीच कांउसलिंग करके दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
काउंसलिंग इंचार्ज डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य में 344 अंक पाने वाली छात्राओं को दूसरी मेरिट सूची में शामिल किया गया है।
इसके अलावा पिछड़ी जाति में 320 अंक और अनुसूचित जाति में 256 अंक की मेरिट जारी की गई है। 24, 26 व 27 जुलाई को काउंसलिंग होगी। इसके बाद भी सीटें बचने पर तीसरी सूची जारी की जाएगी।