फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम कोलंबो रवाना

विज्ञापन
कोलंबो रवाना होने से पहले भारतीय दिव्यांग टीम के कप्तान आलोक शर्मा। - फोटो : कोलंबो रवाना होने से पहले भारतीय दिव्यांग टीम के कप्तान आलोक शर्मा।
विज्ञापन
रायबरेली। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम बृहस्पतिवार को कप्तान आलोक शर्मा के नेतृत्व में कोलंबो के लिए रवाना हुई। टीम के साथ सचिव महेंद्र सिंह और संयुक्त सचिव संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। यह दौरा तीन टी-20 मुकाबले खेलने के लिए आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

टीम चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से कोलंबो के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को तिरंगे के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। लखनऊ वासियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। खिलाड़ियों के उत्साह और जोश ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। यह दौरा दिव्यांग क्रिकेटरों के हौसले बढ़ाने के उद्देश्य से है। इसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिभा को प्रदर्शित करना भी है। एनटीपीसी में कार्यरत कप्तान आलोक शर्मा ने कहा कि पूरी टीम देश का नाम रोशन करने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें