फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आनंदा डेयरी प्लांट में आयकर टीम का छापा, दस्तावेज जब्त

विज्ञापन
आनंदा डेयरी प्लांट में जांच करने पहुंची आयकर विभाग की टीम। - फोटो : आनंदा डेयरी प्लांट में जांच करने पहुंची आयकर विभाग की टीम।
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड कोतवाली गेट के सामने स्थित आनंदा डेयरी प्लांट में बृहस्पतिवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। दिल्ली व हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर की गाड़ियों से पहुंचे अधिकारियों ने डेयरी का गेट बंद कर फाइलों, कंप्यूटर और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की। सूत्रों का दावा है कि इनकम टैक्स में हेराफेरी की आशंका में यह छापा मारा गया है। टीमें देर शाम तक जांच में जुटी रहीं।
विज्ञापन

आनंदा डेयरी प्लांट पर सुबह सात बजे कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक दिल्ली व हरियाणा की गाड़ियों से आयकर विभाग के अधिकारी प्लांट पहुंचे। बताया जा रहा है कि टीम के साथ पुलिस टीम भी थी, लेकिन स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल नहीं थे। टीम के साथ आए पुलिसकर्मियों ने डेयरी के सुरक्षा गार्डों को गेट से हटा दिया। किसी के भी डेयरी के अंदर और बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी।
डेयरी के कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों के साथ ही श्रमिकों को भी एक जगह एकत्र कर सभी के मोबाइल टीम ने जब्त कर लिए। सूत्रों के मुताबिक आयकर टीम ने तमाम कागजात कब्जे में लिए हैं। कंप्यूटरों की जांच भी जा रही है। टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। कोई अधिकारी बाहर बात करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें