सलोन। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी जिले के सलोन विकास खंड क्षेत्र के गोपालपुर उर्फ आन्नतपुर गांव में छह पंचायत भवनों का लोकार्पण किया। भवनों का निर्माण एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से किया गया। पंचायत भवन का निर्माण सलोन ब्लॉक क्षेत्र के गोपालपुर, सांडा सैदन, राजापुर माफी, केशवापुर व डीह ब्लॉक के महानंदपुर व रेवरी सैदपुर ग्राम पंचायतों में हुआ है।
प्रत्येक पंचायत भवन का निर्माण अट्ठारह लाख तेइस हजार रुपये की लागत से किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने गोपालपुर पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया। (संवाद)