फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की याद में नम हो गई आंखें

Thu, 22 Oct 2015 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस कर्मियों से ईमानदारी के साथ काम करने की बात कही गई। सुबह पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने भाग लिया और पुलिस स्मृति दिवस मनाया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने शहीदों को सलामी दी। एसपी श्रीकांत सिंह समेत समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी और थानेदारों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

अपनों की याद में कुछ देर के लिए सभी की आंखें नम हो गई। एसपी ने कहा कि हमें ईमानदारी के साथ नौकरी करके फर्ज निभाना चाहिए। आज शहीदों को याद करके हमारा सीन गर्व से चौड़ा हो जाता है।

हमको पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य करना चाहिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राममूरत यादव, सीओ सदर सुशील कुमार, सीओ महराजगंज सत्यपाल सिंह, सीओ सलोन अल्का धर्मराज, प्रतिसार निरीक्षक राजवीर सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें