फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बंद होगी नर्सिंगहोमों की अवैध फॉर्मेसी, रिपोर्ट मांगी

Tue, 24 Nov 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के निजी अस्पतालों में संचालित अवैध दवा दुकानों को बंद कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद, सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी की सूची मांगी है, ताकि अभियान चलाकर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के कई निजी अस्पतालों में बिना लाइसेंस और फार्मासिस्ट के दवा की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों पर दवाओं पर निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूलने की भी आशंका है। इन स्टोरों में दवा कंपनियों के सप्लायरों के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति होती है और मरीजों को अस्पताल के पर्चे पर ही दवाओं का बिल थमा दिया जाता है। इन फार्मेसियों में जीएसटी की कटौती न किए जाने की भी शिकायतें हैं, जिससे हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका है।
ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने बताया कि सहायक मंडल आयुक्त का पत्र प्राप्त होने के बाद सीएमओ से निजी अस्पतालों में संचालित फार्मेसी के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। सूची मिलने के बाद अस्पतालों का निरीक्षण कर फार्मेसी की जांच की जाएगी। मानक के अनुरूप न पाए जाने वाली और बिना लाइसेंस के संचालित होने वाली दवा की दुकानों को बंद कराया जाएगा। साथ ही, कीमत से अधिक मूल्य वसूलने की भी जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें