रायबरेली। मास्क नहीं तो टोकेंगे, तभी कोरोना को रोकेंगे। कुछ ऐसा ही संदेश देने का काम मीना मंच की सुगमकर्ताओं ने किया है। उनका कहना है कि कोरोना से बचना है तो बताए गए नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा। सबसे जरूरी मास्क लगाना है। अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं लगाए है तो उसे जरूर टोकें। हर व्यक्ति मास्क लगाएगा तो काफी हद तक कोरोना से बच सकेगा।
अभियान के संयोजक एसएस पांडेय ने बताया कि कोरोना के प्रति आम जनता को जागरूक करने के साथ ही इससे बचने के उपाय बताने के लिए मीना मंच ने जागरूकता मुहिम चला रखी है। हर बार कुछ न कुछ नया करने का उत्साह सुगमकर्ताओं में रहता है। जो प्रोजेक्ट तैयार किए जाते हैं, उन्हें अब हर रविवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने की कोशिश होती है, ताकि लोगों में जागरूकता बनी रहे और कोरोना से बचाया जा सके।
जागरूकता टीम में इस बार बछरावां क्षेत्र से शिक्षा दीक्षित, खीरों से ज्योति तिवारी, बिंदेश्वरी, मधु जायसवाल, राही से रजनी खत्री, सीमा मिश्रा, कांती देवी, सलोन से सकीना अख्तर, हरचंदपुर से शशिबाला श्रीवास्तव, डॉ. शारदा सिंह, डलमऊ से सुदामा सिंह, रश्मि यादव, कविता वर्मा, मंगल कुमारी आदि सुगमकर्ताएं शामिल रहीं।