फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गर्म हवा ने झकझोरा, तपिश से हाल बेहाल

Thu, 23 Apr 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सर्वोदय नगर के पास कड़क धूप में इस तरह सिर पर गमछा रखकर साइकिल से जाते स्कूली बच्चे। 
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी के तेवर लगातार तल्ख हो रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़ों ने झकझोर कर दिया है। दोपहर में गर्मी असहनीय हो गई है। इस दौरान सड़क पर सन्नाटा दिख रहा है। लोग दोपहर के समय जरूरी काम होने पर ही सड़क पर दिखते हैं। गर्मी ने पशु पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। गनीमत है कि रात के समय अभी गर्म हवा नहीं चल रही है। इससे राहत है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तल्ख रहे। सुबह से ही लोगों को पसीना पोछना पड़ा। दिन बढ़ने के साथ गर्मी का पारा भी बढ़ता रहा। हाल यह रहा कि सुबह 11 बजे तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान लोगों को गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सेवन करना पड़ा। लोग ठंडे पानी की बोतल, शीतल पेय, शिकंजी पीने दिखे।
स्कूलों का समय भले ही बदल दिया गया है लेकिन दोपहर के समय जब स्कूलों में छुट्टी हुई तो बच्चों को गर्म हवा का सामना करते हुए घर जाना पड़ा। धूप से बचने के लिए लोगों को अंगौछा, टोपी और छाता का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में भी इस समय दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहता है। लोग शाम को गर्म हवा ठहरने पर बाजार की ओर रुख करते हैं।
विज्ञापन

व्यापार पर पड़ रहा असर
गर्मी बढ़ने के साथ व्यापार पर भी असर दिखने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि सुबह से लेकर दोपहर तक बिक्री बहुत कम हो गई है। शाम और रात के समय बिक्री हो रही है लेकिन लोगों का रुझान कूलर, पंखा और इलेक्ट्रिक उत्पाद खरीदने की ओर है। कपड़ों की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ड्रेस मेटेरियल में गर्मी से संबंधित हल्के कपड़े ही खरीदे जा रहे हैं। लोग बच्चों के लिए ही गर्मी से राहत देने वाले कपड़े खरीद रहे हैं।
अभी और बढ़ेगा तापमान
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि गर्म हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हवा में शुष्कता है, इस कारण गर्मी अधिक हो रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान भी अधिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें